Home Active Tenders Uttar Pradesh Tenders Shrawasti Tenders
Advanced Search
  • Exact Search
  • Basic
  • Only BOQ
  • Basic & BOQ
More Filter
Opening Date
Closing Date
Source
Tender Amount

Shrawasti Tenders (10)

Explore the latest Shrawasti Tenders from Uttar Pradesh Government and Central Government departments on TendersPlus. The Shrawasti Tender portal connects contractors, suppliers, and businesses with government projects through a transparent, secure, and efficient Uttar Pradesh eProcurement system. From active Shrawasti tenders, users can access real-time updates, download tender documents, NITs, Corrigendums, and submit bids seamlessly.

Tenders from major departments like Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Limited, UP State Tourism Development Corporation Limited, E-Municipalities Uttar Pradesh, Panchayati Raj Department, UP State Industrial Development Corporation and more are frequently published under Uttar Pradesh tenders. These cover sectors like infrastructure, roads, water resources, hospitals, schools, and public services.

On TendersPlus, businesses can browse Uttar Pradesh tender listings by city, department, or sector, view detailed NITs and BOQs, and get expert support throughout the bid process. With daily alerts, saved filters, and one-click access, TendersPlus helps vendors grow their business in Uttar Pradesh. Register now, and never miss Shrawasti Tender opportunities!

read more...

Basic Education Department Uttar Pradesh Tender Uttar Pradesh GEM-Auction

जर्जर विद्यालयों की जेम पोर्टल द्वारा नीलामी हेतु नियम व शर्तें-फर्म द्वारा जी०एस०टी० प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड अपलोड किया जाना अनिवार्य है।फर्म द्वारा ब्लैकलिस्टिड में न होने का रु० 100रू- नोटरी शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।नीलामी से पूर्व विज्ञापन आदि के माध्यम से नीलाम किये जाने वाले नीलामी की तिथि समय तथा स्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना। प्राधिकारी द्वारा निर्धारित किये जाने वाले मूल्य की घोषणा भी की जानी चाहिए।सामान्यतः नीलामी अधिकारी द्वारा उच्चतम बोली स्वीकार होगी किन्तु अधिकारी या किसी अन्य बोली को स्वीकार करने के लिये बाध्य नहीं है। उच्चतम बोली स्वीकार कि जाने की दशा में इसके कारणों को उद्धृत किया जाना आवश्यक होगा। सन्देहपूर्ण एवं दुर्भावनायुक्त व्यक्तियों को बोली बोलने से मना किया जायेगा।नीलामी की बोली की स्वीकार करना सक्षम प्राधिकारी द्वारा तथा कतिपय मामलों में जिला शिक्षा परियोजना समिति द्वारा दिये जाने वाली स्वीकृति के आधीन होगा। जिसे नीलामी के समय ही स्पष्ट कर दिया जायेगा।प्रत्येक बोली लगाने वाला व्यक्ति सिर्फ स्वयं के लिए ही बोली लगा सकेगा तथा उसके द्वारा लगाई गई बोली की धनराशि में किसी भी दशा में कमी पर विचार नहीं किया जायेगा।कोई व्यक्ति अन्य व्यक्ति की ओर से नीलामी पर बोली लगाने के लिए तब तक अधिकृत नहीं होगा जब तक की उसे ऐसे व्यक्ति से जो नीलामी पर उपस्थित हो लिखित प्राधिकार नहीं प्राप्त कर लेता।जहाँ जैसे है (As is where is) की शर्त पर नीलामी की जायेगी। न्यूनतम बोली/कीमत को. पूर्व में घोषित कर दिया जायेगा। इसके लिए बोली पंजीकृत (BID REGISTER) फार्म पर बनाया जायेगा। कोई भी गारन्टी/वारन्टी नहीं होगी तथा कोई शिकायत स्वीकार्य नहीं होगी।नीलामी संचालित करने वाला अधिकारी यदि यह समझता है कि बोली लगाने वाला समूह (विंग) गठित कर रहे है तथा इसके परिणाम स्वरूप नीलामी में प्रस्तावित सामान के लिए उचित मूल्य नहीं प्राप्त किया जा सकेगा। तो वह नीलामी को स्थगित कर सकेगा।बोली लगाने वाला व्यक्ति यदि वोली के अन्र्तगत निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करता है तो यह भारतीय दण्ड संहिता की धारा-185 के अन्तर्गत अभियोजन के लिए उत्तरदायी होगा।बोली के अन्तिम होते ही मूल्य का 10 प्रतिशत आर्नेस्ट मनी के रूप में तत्काल जमा करा लिया जायेगा। नीलामी कराने वाले अधिकारी बिना कारण बताये ही अन्तिम बोली लगाने वाले व्यक्ति से 10 प्रतिशत के ऊपर अथवा नीलामी की पूर्ण कीमत तक ही अर्नेस्ट मनी माँग कर सकता है।यदि सफल बोली लगाने वाला निर्धारित समय के अन्तर्गत धनराशि जमा करने में असफल रहता है तो उसके पक्ष में नीलामी को निरस्त कर दिया जायेगा तथा अर्नस्ट मनी को जब्त कर लिया जायेगा, किन्तु शर्त यह है कि 10 प्रतिशत जब्त धनराशि को शामिल करते हुए उसकी बोली उच्चतम बोली लगाने वाले द्वारा प्रस्तावित बोली से कम नहीं होगी अन्यथा नीलामी प्रक्रिया पुनः की जानी चाहिए।सक्षम प्राधिकारी द्वारा बोली के अनुमोदन के पश्चात शेष धनराशि को विद्यालय के एस0एम0सी खाते में 07 दिवस के भीतर जमा करा लिया जायेगा।सफल बोली को सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने की लम्बित दशा में बोली लगाने वाला नीलामी के परिसर के अन्तर्गत अपने उत्तरदायित्व पर सामान की अभिरक्षा की उचित व्यवस्था कर सकेगा।पूर्ण भुगतान के बाद सक्षम अधिकारी द्वारा नीलाम किये गये ढाँचे की बोली लगाने वाले को ढाँचा सौंप दिया जायेगा।सक्षम अधिकारी या किसी अन्य राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में मलबे का उठान कराया जा सकेगा।भुगतान हो जाने के 07 दिन के अन्दर मलवा उठाना आवश्यक होगा। अन्यथा सक्षम अधिकारी द्वारा इसकी अभिरक्षा हेतु 01 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से (विक्रय मूल्य पर) अतिरिक्त प्रभार निर्धारित किया जायेगा।भवन ध्वस्तीकरण हेतु किसी विस्फोटक का उपयोग नहीं किया जायेगा।भवन ध्वस्तीकरण एवं मलबे के निस्तारण में स्थानीय समस्त नियम व व्यवस्थाओं का पालन करना होगा। इसके दौरान यदि किसी सार्वजनिक सम्पत्ति, किसी भी व्यक्तिगत सम्पत्ति अथवा विद्यालय की सम्पत्ति की क्षति होती है तो उसका निर्माण/ क्षतिपूर्ति नीलामीदाता को करनी होगी।यदि सक्षम अधिकारी स्वीकृत बोली को अनुमोदित नहीं करते हैं तो बोली लगाने वाले के द्वारा जमा की गयी अर्नेस्ट मनी लौटा दी जायेगी तथा उसके पक्ष में की गयी नीलामी शून्य जायेगी।विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर विभागाध्यक्ष/सचिव द्वारा नामित व्यक्ति द्वारा पंचाट किया। जायेगा, जिसका निर्णय उभय पक्षों को मान्य होगा

Opening Date 18 Aug 2026 Closing Date 25 Aug 2026 Tender Value ₹ 32.69 K Location Shrawasti , UTTAR PRADESH